अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। थाना हरैया क्षेत्र में उदईपुर गांव के पास उस समय हाहाकार मच गया जब बारातियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई । बोलेरो के नहर में गिरने से उसमे बैठे शहबाला शिवा (11) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा दूल्हा बजरंगी 20 सहित आठ लोग घायल हो गए ।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को नहर से बाहर निकाला तथा एंबुलेंस की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच के लिए रेफर कर दिया ।
हरैया थाना अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बीती रात विनोहनी गांव से बारात लेकर बोलेरो मझगवां गांव जा रही थी । रास्ते में उदईपुर गांव के पास नहर में अनियंत्रित होकर गिर गई ।
बोलेरो के नीचे दबने से शहबाला शिवा (11) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दूल्हा बजरंगी (20) के अलावा बाराती सरोज (25), नीरज (12), ननके (25), पुजारी (45), छेदी (55), कल्लू (45), सतीश (11) तथा करमजीत (22) घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया । घायलों की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ