रमेश कुमार मिश्र.
तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के सेझिया गाँव के एक रिस्तेदार की शादी में आई दो लड़कियों से वापसी में एक समुदाय के दबंग मनचले युवक ने खुलेआम की छेड़खानी की |
प्राप्त तहरीर के अनुसार बताते चले की मामला तरबगंज थानाक्षेत्र के सेझिया गांव के एक मजरे का है जहाँ 14/05/2019को अपने रिस्तेदार के घर शादी समारोह मे आई दो लड़कियां जब रात 11बजे घर वापस जा रही थी तो रास्ते में घात लगाकर बैठा दबंग मनचला युवक छेड़खानी करने लगा वो भी खुलेआम हाथ पकड़कर घसीटने लगा।और बोला चलो हमारे साथ नही तो तुम्हे जानसे मार दूँगा।जिससे दोनो लड़किया घबड़ा गयी।पीछे से आर हे दो लड़को ने देखा तो रोकने का प्रयास किया।जिससे आग बबूला हुआ दबंग मनचला युवक दोनो को मारने लगा जब हल्ला गुहार होने पर गाँव के लोग दौडे तो युवक की जान बची।
जाते जाते दबंग मनचले युवक ने किसी से कुछ ना बताने हिदायत दी और कहा की अगर कही शिकायत की तो तुम्हे जानसे मार दूँगा।सुबह लोगो ने थाने पर तहरीर दी तो दिवान/मुंशी का गैर जिम्मेदाराना ब्यान आया बड़े साहब नही है आयेगे तब देखवाया जायेगा।
प्रभारी निरीक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की अभी तक हमे कोई जानकारी नही है।अगर जानकारी होती है तो कार्यवाही की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ