Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसडीओ विधुत ,मुख्य अभियंता, सहित चार के विरूद्व हर्रैया में दर्ज हुवा मुकदमा




सुनील उपाध्याय 
बस्ती :जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में रवई नदी के पास जानवर चराने गई युवती की हाईटेंशन तार की चपेट में आकर जिन्दा जलकर मौत हो गई थी। 11 मई को इस हादसे में विद्युत विभाग की बड़ी चूक सामने आई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि शम्भूपुर और पढ़नी के बीच से गुजरी रवई नदी के पास काफी दिनों से यह हाईटेंशन तार लटक रहा है। 


दर्जनों बार शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग के जिम्मेदारों इसे ठीक नहीं कराया। 11 मई को इसी तार ने उमा की जान ले ली। विधायक सीपी शुक्ला के हस्तक्षेप के बाद हर्रैया पुलिस ने उमा के पिता त्रिभुवन की तहरीर पर मुख्य अभियंता ओपी यादव, अधीक्षण अभियंता मनीष अग्रवाल, अधिशासी अभियंता हर्रैया अमित कुमार और एसडीओ एके मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 285 व 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे