सुनील उपाध्याय
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात मां के साथ सोई 3 साल की मासूम अचानक रात में गायब हो गई। भोर में जब मां की नींद खुली तो बच्ची गायब मिली। मां ने शोर मचाते हुए परिजनों को बताया।परिजन के साथ-साथ आसपास के लोग भी बच्ची की खोजबीन करने लगे। किंतु बच्ची का कहीं पता नहीं चला। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
घर से 100 मीटर दूर बाग में बच्ची को बेहोशी की हालत में पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने बच्ची को प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां अस्पताल प्रशासन द्वारा भी इलाज में हीलाहवाली करने का मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने मासूम बच्ची का बिना मुकदमा दर्ज किये इलाज करने से इनकार कर दिया |तब मासूम बच्ची की हालत बिगड़ती देख और मानवता की मिशाल पेश करते हुए कलवारी थानाध्यक्ष जेपी दुबे खुद बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तब चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर बच्ची की स्थित नाजुक देख गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
कलवारी थाने की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजीत की गिरफ़्तारी कर ली है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ