आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। लोकसभा संतकबीरनगर 62 निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (312-मेंहदावल, 313-खलीलाबाद, तथा 314-धनघटा अ0जा0) की मतगणना दिनांक 23 मई 2019 को प्रातः 08 बजे से हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के भवन के विभिन्न कक्षों में की जायेगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने दिया है।
उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट पेपर (डाक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों) की मतगणना रिटर्निंग आफिसर की टेबल पर होगी, जिसमें सभी प्रत्याशी को एक घंटे पूर्व सम्मिलित होना है। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पन्द्रह टेबल, रिटर्निंग आफिसर के लिए एक टेबल, पोस्टल बैलेट के तीन टेबल लगाये जायेगें। ईटीपीबीएस की स्कैनिग का कार्य हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के स्वर्ण जयंती हाल में किया जायेगा। जिसके लिए एक मतगणना अभिकर्ता की आवश्यकता होगी।
जिलाधिकारी ने लोकसभा का निर्वाचन लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि मतगणना की तिथि, समय तथा स्थान पर एक घंटे पूर्व सम्मलित होने का कष्ट करें। सभी प्रत्याशी अथवा निर्वाचन अभिकर्ता अथवा मतगणना अभिकर्ता निर्धारित समय से एक घण्टा पूर्व उपस्थित होने की अपेक्षा की जाती है।
जिलाधिकारी ने लोकसभा संतकबीरनगर 62 निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि मतगणना अभिकर्ता सम्बंधित निर्धारित प्रारूप-18 भरकर 02 फोटो सहित सम्बंधित सहायक रिटर्निंग आफिसर के पास मतगणना के दो दिन पूर्व सांय 05 बजे तक जमाकर पास प्राप्त करने का कष्ट करें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ