Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी,5 घायल





अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो  ! रूदौली तहसील अंतर्गत मवई थाना क्षेत्र में कामाख्या देवी मंदिर सुनबा में दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्राली अचानक अनियन्त्रित होकर पलट गई जिससे ट्राली में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सूचना पर पहुंची 100 की पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई भेजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मवई थाना क्षेत्र के हुनहुना बरतरा गांव से एक ट्राली गांव के ही लगभग 20 से 25 श्रद्धालुओं को लेकर दर्शन के लिए थाना क्षेत्र के सुनबा में स्थित मा कामाख्या देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे अचानक भवानी पुर गांव के पास चालक का संतुलन बिगड़ जाने से ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई |


 जिससे ट्राली में सवार लवकुश, राजकुमारी,ज्योति,सुमिता, तथा शर्मा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस द्वारा सीएचसी मवई भेजवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।ट्राली में सवार अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे