“शहर या देहात, दिन हो या रात, यूपी 100 है सबके साथ”
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर में एसपी आकाश तोमर के निर्देशन में पुलिस के साथ ही डायल 100 भी बेहतरीन कार्य कर रही है। इसीक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 100 सेवा कॉल पर प्राप्त शिकायतो पर तत्परता से कार्यवाही को न्यूनतम समय मे सुनिश्चित कराये जाने की योजना है, जो अनवरत शहर और देहात मे कार्यरत है तथा पीड़ित को तत्परता से सहायता उपलब्ध करा रही है।
इसी क्रम मे डायल 100 सेवा संतकबीरनगर द्वारा शिकायतो पर तत्परता से कार्यवाही करते हुये अपराध नियन्त्रण एवं रेस्पान्स टाइम मे गोरखपुर जोन मे द्वितीय व प्रदेश मे 10वां स्थान हासिल किया गया है। माह अप्रैल मे डायल 100 सेवा संतकबीरनगर का जनपद स्तर पर रेस्पांस टाइम 09 मिनट 27 सेकेण्ड रहा। जो बेहतर रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ