Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

द्वारका मोड़ पर दिन दहाड़े गैंगवार शूटआउट दो की हुई मौत





अनीता गुलेरिया
दिल्ली : द्वारका-मोड़ मेट्रो-स्टेशन के नीचे शाम पौने चार बजे के करीब एक सफेद रंग की मारुति रिट्ज कार काले रंग की कार को टेक ओवर करते हुए जैसे ही आगे आकर खड़ी हुई, तभी कुछ लोगों ने काले रंग की गाड़ी खड़ी करते हुए बाहर निकल कर मारुति रिट्ज पर दर्जनभर-गोलियों की बौछार कर दी । 


गोलियों की आवाज सुनकर तभी पास में खड़ी पीसीआर गाड़ी तुरंत-एक्शन में आते हुए वहां पहुंची और मेट्रो पिलर की आड़ में गोली चलाते  शख्स को एमपी 5 ऑटोमेटिक गन से गोली चलाते हुए ढेर कर दिया । मौके पर मौजूद चश्मदीद के अनुसार मारुति-रिटज पर अंधाधुंध फायरिंग करते बदमाशों ने पुलिस की गोली से घायल युवक को उठाकर ले जाने की कोशिश की,लेकिन पुलिस फायरिंग के चलते वह काले रंग की कार मे बैठते हुए घायल बदमाश को वही छोड मौके से फरार हो गए । वारदात-मौके पर मौजूद ज्वाइंट-कमिश्नर मधुप तिवारी ने मीडिया-समक्ष घटना का जायजा देते हुए कहा मारुति रिट्ज कार में गैंगवार दौरान मारे गए युवक का नाम प्रवीण गहलोत उर्फ गोलू है । 


शूटआउट की लाइव वीडियो 

जो पहले से कहीं मामलों में सम्मिलित है,और वह कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था । जबकि पुलिस की गोली से ढेर हुए बदमाश का नाम विकास दलाल है । सूत्रों अनुसार वह फरीदाबाद पुलिस की कस्टडी से फरार भगौडा था । पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल विकास दलाल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई । दोनों अलग-अलग गैंगवार से ताल्लुक रखते थे । 


 द्वारका डीसीपी एन्टो अल्फोनस अनुसार मौके से फरार बदमाशों की पुलिस पूरी तरह गहनता से तलाश में जुटी है और उनके जल्दी पकड़े जाने के आसार बिंदापुर पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज कैमरों को खंगाल कर गाड़ी नंबर मिलने पर आरोपी बदमाशो पर धर-पकड़ बनाने के लिए गहन-जांच प्रक्रिया में जुटी है । राजधानी में दिन दिहाडे फिल्मी-अंदाज में होते इस तरह के गैंगवार-शूटआउट आम जनता के लिए खतरे का सबब बनते जा रहे हैं ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे