Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा ने सपा बसपा गठबन्धन के उम्मदीवार को 117589 मतों के अन्तर से हराया





12127 लोगों ने सभी उम्मीदवारों को नकारा,दबाया नोटा का बटन
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। सुबह 8 बजे से शुरू हुई लोकसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता ने सपा बसपा के उम्मीदवार अशोक त्रिपाठी को 117589 मतों के अन्तर से पराजित किया।शाम 5 बजे तक चली 30वें राउण्ड की अन्तिम मतगणना में भाजपा के उम्मीदवार संगमलाल गुप्ता को जहाॅ कुल 434422 मत प्राप्त हुए तो वहीं सपा बसपा गठबन्धन के बसपा उम्मीदवार अशोक त्रिपाठी को कुल 316633 मत प्राप्त हुए।इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार संगमलाल गुप्ता ने बसपा उम्मीदवार अशोक त्रिपाठी को 117589 मतों के अन्तर से हराकर अपनी जीत दर्ज की। 


इस बार के लोकसभा चुनाव में एक दर्जन से अधिक लोगों ने चुनाव लड़ने का पर्चा भरा था।जिसमें कुल 8 उम्मीदवारों के पर्चे बैध पाये गये।इस चुनावी महासमर में भाजपा से संगमलाल गुप्ता,सपा बसपा गठबन्धन से अशोक त्रिपाठी,काॅग्रेस से पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह,राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से पूर्व सांसद व वर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी के बीच मुख्य मुकाबला था।इसके अलावा सर्वोदय भारत पार्टी से मो0 इरशाद,मौलिक अधिकार पार्टी से राम बहादुर शर्मा,सोसलिस्ट यूनिटी सेन्टर आप इण्डिया(कम्युनिस्ट) से शेषनाथ तिवारी व इण्डिपेंडेण्ट उम्मीदवार डा0 बीएल वर्मा चुनावी मैदान में ताल ठोंके हुए थे।सुबह से ही मतगणना के दौरान भाजपा व गठबन्धन के बीच काॅटे का मुकाबला था।दोपहर होते ही तस्वीर साफ हो गई और शाम को अन्तिम परिणम भाजपा के पाले में आ गया।



शेष उम्मीदवार दोपहर में ही मतगणना स्थल को छोड़कर अपने समर्थकों के साथ वापस चले गये।शाम को जारी अन्तिम मतगणना परिणाम में भाजपा के संगमलाल गुप्ता को कुल 434422 वोटो के साथ 47.72 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।गठबन्धन के बसपा उम्मीदवार अशोक त्रिपाठी को कुल 316633 वोटों के साथ 34.79 प्रतिशत मत हासिल हुए।काॅग्रेस की राजकुमारी रत्ना सिंह को 76686 वोटों के साथ 8.45 प्रतिशत मत मिले।जबकि जनसत्ता लोकतांत्रिक के अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी को 46516 वोटों के साथ 5.14 प्रतिशत मत प्राप्त हुआ।सर्वोदय भारत पार्टी के मो0 इरशाद को 5558 के साथ 0.61 प्रतिशत मत,जबकि मौलिक अधिकार पार्टी के राम बहादुर शर्मा को 5576 वोटों के साथ0.61 प्रतिशत,सोसलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इण्डिया के शेषनाथ तिवारी को 4526 वोटों के साथ 0.5 प्रतिशत मत हासिल हुए।वहीं स्वतन्त्र चुनाव लड़े डा0 बीएल वर्मा को 7921 वोटों के साथ 0.87 प्रतिशत मत मिले।


बेल्हा की जनता ने नोटा का भी बटन खूब दबाया।जिले में 12127 लोगों ने नोटा बटन दबाया।यहाॅ चुनाव लड़ रहे एक भी प्रत्याशी नोटा बटन दबाने वाले मतदाताओं को पसन्द नहीं आए।कुल पड़े वोटों में से 1.33 प्रतिशत मतदाताओं ने नोटा का बटन दवाकर सभी प्रत्याशियों को नकार दिया।प्रतापगढ़ लोकसभा में जिले 5 तहसीलों रानीगंज,पट्टी, विश्वनाथगंज,सदर व रामपुरखास में कुल 909965 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे