Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चेकिंग के दौरान खरगूपुर पुलिस ने असलहा और कारतूस के साथ शातिर अपराधी को दबोचा






इटियाथोक  गोण्डा। वाहन चेकिंग के दौरान खरगूपुर पुलिस ने बाइक सवार शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा तीन कारतूस बरामद किया गया है।गिरफ्तार किये गए आरोपी पर थाना खरगूपुर व कोतवाली नगर गोण्डा में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट व गैंगस्टर आदि के मामले दर्ज हैं।
      

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खरगूपुर थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कन्हैया लाल दीक्षित,आरक्षी सुबेन्द्र सिंह, भूपेंद्र कुमार, रमाशंकर मौर्य द्वारा खरगुपुर-आर्यनगर पर रूपईडीह गांव स्थित मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच आर्यनगर की तरफ से आ रहे बाइक सवार एक व्यक्ति को रोका गया। 


जांच के दौरान बाइक सवार विद्या प्रसाद तिवारी पुत्र राम मूर्ति निवासी ग्राम भुड़कुड़ी थाना खरगूपुर के पास से एक अवैध तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुआ है। खरगूपुर थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार शातिर अपराधी विद्या प्रसाद तिवारी के विरुद्ध खरगूपुर थाना व गोण्डा कोतवाली नगर में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, बल्बा व गैंगस्टर सहित आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने शस्त्र व मोटर अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल रवाना कर दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे