अलीम खान
अमेठी : बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान और स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। घटनास्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई हैं।
घर के बाहर सोते समय मारी गोली
जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह अपने घर के बाहर सो रहे थे। उसी वक्त बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद उन्हें लखनऊ के ट्राम सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
अमेठी में स्मृति ईरानी के प्रचार में खास योगदान
सुरेंद्र सिंह अमेठी लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली स्मृति ईरानी के काफी करीबी माने जाते थे। उन्होंने ईरानी के चुनाव प्रचार में बड़ा योगदान दिया था। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह आस-पास के कई गांवों में रुतबा रखते थे। इसके चलते स्मृति ईरानी का वोट प्रतिशत भी बढ़ा।
जाहिर है कि इस बार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर अमेठी से जीत हासिल की है। अमेठी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। लेकिन यहां स्मृति ईरानी ने काफी प्रचार प्रसार किया, जिससे वह अमेठी में जीत हासिल करने में कामयाब हो गई।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ