Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्राकृतिक संपदा हो रही है नष्ट, जिम्मेदार बने बेपरवाह




बनारसी चौधरी
संतकबीरनगर। बेलहरकलां ब्लॉक क्षेत्र का बेलवा जंगल वन विभाग का केन्द्र माना जाता हैं। यहां से अधिकारी बैठकर अपनी कुर्सी की रखवाली करते हैं। जंगल मे चाहें कोई पेड़ की कटान करे या जंगल के पेड़ों में कोई आग भी लगा दे। कोई देखने वाला नही रहता है। वर्तमान में आज कल यही स्थिति देखा जा रहा है। कभी औरहिया मंझरिया, सुरसाचमनजोत, भेलाखर्ग, कैथवलिया, जंगल दशहर मे आए दिन आग से धूं धूं कर जलने का नजारा देखने को मिलता रहता है। जो आम हो गया है। 


परन्तु कोई भी रक्षक या कर्मचारी दिखाई नहीं देते हैं। सब जिम्मेदार अपनी अपनी  कुटिया में आराम फरमाते। जिम्मेदार तो  जलता हैं तो जलने दे की नीति पर कार्य कर रहे है।  इस आग लगने से हजारो की संख्या में छोटे पौधे जल कर राख हो जाते लेकिन जिम्मेदार देखते रह जाते है।     जहां सरकार हरितक्रांति की बात करती हैं। अनेको अवसर पर लाखों पेड़ लगाए जाते है। 


इसके साथ ही आमजन को यह नारा भी दिया गया कि वृक्ष लगाओ जान बचाओ। किन्तु जिम्मेदार ही यह स्लोगन हवा में उड़ा देते हैं। अभी हाल ही मे औरहिया जंगल एव सुरसाचमन जोत जंगल मे आग लगने से हज़ारो की संख्या में छोटे पौधे जल गए हैं। लेकिन जिम्मेदार इन सब घटनाओं पर आंखे मुंदे रहते है। जबकि पेड़ एक प्राकृतिक सम्पदा हैं जो मानव को जीवन देती है। इसे सजो कर रखना ही हर मानव का भी कर्तव्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे