सुनील उपाध्याय
बस्ती, 29 मई 2019। पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के सर्वमान्य नेता स्व. चौधरी चरण सिंह की 32 वीं पुण्यतिथि सिचांई विभा के निरीक्षण गृह चौधरी चरण सिंह फील्ड हॉस्टल में मनाई गयी। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर उनके यागदान को याद किया।
राष्ट्रीय युवा महासचिव राजा ऐश्वर्यराज सिंह ने कहा कि पूरा देश चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा मानता है। उन्हे भारतीय किसानों की आर्थिक स्थिति और उनके उन्नति की चिंता थी। अपना अधिकांश समय वे किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिये चिंतन में लगाते थे। वे हमारे बीच नही हैं लेकिन उनकी सोच और विचाराधारा को अमली जामा पहनाकर हम भारतीय किसानों को समृद्ध बना सकते हैं।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, राय अंकुरम श्रीवास्तव, डा. फारूक उबैदुल्लाह, शिवकुमार गौतम, केपी जायसवाल, सुजीत कुमार शुक्ला, इन्द्रबहादुर यादव, मनीष सिंह राना, दीपक पाण्डेय, फजलुर्रहमान, शेर सिंह, उदयभान यादव, अतुल सिंह, कमल सोनकर, रहमान खां आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान पर विस्तार से चर्चा की।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ