Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

10 सालों बाद दुबारा शुरू हुआ पंकज सिनेप्लेक्स, उमड़े दर्शक




सुनील उपाध्याय 
बस्ती। सरकार मनोरंजन कर के रूप में भले ही आम जनता से टैक्स वसूली हो, लेकिन बस्ती में मनोरंजन के नाम पर केवल जनता को ठगा जा रहा है, । बस्ती जिले में कभी मनोरंजन का साधन रही छः सिनेमा हाल हुआ करती थी। लेकिन धीरे-धीरे एक-एक कर सभी बंद होती गई। सैर सपाटे के लिए बने पार्क भी बैठने लायक नहीं है।  10 सालों बाद बस्ती की जनता को एक बार फिर  पंकज सिनेप्लेक्स में पिक्चर देखने का मौका मिलेगा। पंकज टाकीज के नाम से मशहूर रही यह लोगों के मनोरंजन का प्रमुख साधन रही।  बस्ती जिले में आज इसका उद्घाटन होना है। इस हाल में बस्ती जिले के दर्शकों के लिए 3 शो दिखाए जाएंगे। इस बारें में जब आम जनता से बात की गई तो सभी का साफ कहना है। कि हमारे लिए बड़ा ही ऐतिहासिक पल है। पिछले एक दशक में कोई भी फिल्म देखने के लिए परिवार को साथ लेकर बाहर जाना पड़ता था। जो काफी खर्चीला था।अब जिले में पंकज सिनेप्लेक्स खुलने से बस्ती के लोगों  को काफी सहूलियतें होंगी । पंकज सिनेप्लेक्स के संचालक पंकज सोनी ने बताया कि इसके लिए काफी दौड़ भाग करनी पड़ी। 2010 से सभी सिनेमा हाल बन्द होने के बाद से दुबारा शुरू करने के लिए मैं पिछले कई वर्षों से प्रयासरत हूँ। अब जाकर सफलता मिली है। इस सिनेप्लेक्स मे 325 सीटें है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे