आलोक बर्नवाल
मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर क्षेत्र के अस्पताल तिराहे पर स्थापित पूर्व मंत्री स्व0चंद्रशेखर की प्रतिमा पर आज शुक्रवार को उनके पुण्यतिथि पर अनेको भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
बताते चले कि पूर्व मंत्री व अनेको बार मेंहदावल विधानसभा से विधायक रहे स्व0चंद्रशेखर सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे। जिन्हें जनपद ही नही प्रदेश में विशिष्ट स्थान प्राप्त रहा है। बीते साल ही मेंहदावल नगर में प्रदेश की भाजपा सरकार उनके नमन में मूर्ति की स्थापना किया गया था। जिसपर आज दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनके कार्यो और विचारों को नमन किया। इस अवसर भाजपा कार्यकर्ता अविनाश सिंह उर्फ बुलबुल सिंह, रामप्रकाश मिश्र, खुनखुन पांडेय, शक्तिमणि, किशन साहू, संजय साहू, सुनील अग्रहरि, दिवाकर सिंह आदि भाजपा कार्यकता शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ