आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। एसपी आकाश तोमर के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर में हो रहे महिलाओं व बच्चियों के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं के रोक थाम हेतु महिला थानाध्यक्ष डॉ शालिनी सिंह द्वारा स्कूलों तथा कालेजों में ऑपरेशन आत्मरक्षा के तहत अभियान चलाए जा रहे है। इसी ऑपरेशन आत्मरक्षा अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 26 जून 2019 को बुद्धा कोचिंग सेंटर खलीलाबाद में जाकर महिला सुरक्षा संबन्धी अभियान के बारे में बताया गया जिसमें यूपी डॉयल 100, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, महिला हेल्प लाइन डॉयल 181 व एन्टीरोमियों टीम के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दिया गया व साथ ही इन नम्बरों के प्रयोग हेतु भी छात्राओं को भी प्रेरित किया गया। एसओ द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा संबन्धी उपयोगी बातें जैसे गुड टच व बैड टच के संबन्ध में जानकारी देकर उन्हे आत्म रक्षा के गुर भी सिखाए गये। जिससे किसी भी विपरीत परिस्थिति में छात्राओं द्वारा अपनी रक्षा की जा सके।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ