Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

12 वर्षीय मासूम से डरी संग्रामपुर पुलिस , शांति भंग के आरोप में मासूम को किया पाबंद


16 दिन से अफसरों की चौखट के चक्कर काट रही मां
योगेश मिश्रा 
अमेठी:-संग्रामपुर थाने की पुलिस ने कक्षा सात में पढ़ने वाले एक नाबालिग के खिलाफ शांति भंग में केस दर्ज किया है। यह बात जब किशोर की मां को पता चली तो वह सीओ पीयूष कांत यादव से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। 

सीओ ने मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के डेहरा गांव निवासी गायत्री पत्नी शिव प्रसाद और छोटेलाल के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर पुलिस ने गायत्री, उसके भाई उमेश तिवारी और कक्षा सात में पढ़ रहे 12 वर्षीय पुत्र रिशू शुक्ला को शांतिभंग में पाबंद कर दिया। एक जुलाई को नोटिस मिलने के बाद पीड़िता को मामले की जानकारी हुई। तब से पीड़िता बेटे को लेकर थाने और तहसील का चक्कर लगा रही है। ऐसे में बेटे की पढ़ाई बाधित हो रही है।

इस मामले को लेकर गायत्री वकील के पास पहुंची। वकील राजेश मिश्रा ने बताया कि शांति भंग 107/16 की कार्रवाई में नोटिस जारी हुई है। इसमें एसडीएम के यहां जमानत करानी पड़ती है। फिर साल भर तक केस चलता है। 

पेशी पर गैर हाजिर होने के दौरान वारंट भी जारी हो सकता है। ऐसे मे पढ़ने की उम्र में किशोर कोर्ट और कचेहरी याद रखे कि पढ़ने जाए। खैर मामला जब पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो अपनी पुलिस की कारस्तानी सुनकर उनके भी पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले मे सीओ पीयूष कांत यादव ने जांच कराकर दोषी के ख़िलाफ कार्यवाही की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे