अनीता गुलेरिया
दिल्ली : दिल्ली में आज हुई हलकी बारिश से काफी इलाकों में जलभराव की समस्या बन गई, आईटीओ मे तालाब-नुमा बनी सड़को पर जलभराव की समस्या ज्यादा होने के कारण रोड पर गाड़ियों को निकलने में हुई दिक्कत से भारी-जाम की समस्या के चलते दिल्ली के लोग अपने काम पर समय से नहीं पहुंच पाए ।
सड़क पर पानी की निकासी सही से ना होने के कारण तालाब बनी सड़कों ने प्रशासन-विभाग के मुस्तैदी-पूर्वक कार्यों से मुखौटा उतारते हुए सजगता का पहला नमूना पेश किया है ।
सड़कों पर हुए जलभराव से कई कीटाणुओं के पनपने से भयंकर रोग-संक्रमण और जानलेवा-बीमारियों का खतरा अभी से दिल्ली की जनता पर मंडराने लगा है ।
आखिर देश की राजधानी-दिल्ली बरसात के मौसम मे पैदा हुई गंभीर बीमारियों से कभी निजात हासिल कर पाएगी ? क्या सरकार-बरसात के मौसम में पैदा होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए पूरी तरह से सजग है ? आज की बारिश ने विभाग के झूठे,खोखले दावों की पोल-खोलकर रख दी है ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ