शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | अधिवक्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर जिले के लालगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन किया।अध्यक्ष विकास मिश्र के नेतृत्व में संयुक्त अधिवक्ता संघ ने तहसील में प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए अधिवक्ताओं के हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए प्रशासन की लचर व्यवस्था की कड़ी निंदा की।
लालगंज में बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने अपने कोन्यायिक कार्य से विरत रखा। और कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वह न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे। प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग नहीं करेंगे | इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाशशुक्ल, राम मोहन सिंह, अजय शुक्ला गुड्डू, शैलेंद्र सिंह बघेल, बेनी लाल शुक्ल, राव बिरेंदर सिंह, संदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह ,विपिन शुक्ला, सतीश उपाध्याय, लल्ला सिंह, डीडी पटेल ,केके शुक्ला, मोहम्मद असलम , मिश्रा आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ