Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोताखोरों ने घाघरा नदी में डूब रहे तीन युवकों बचा कर अस्पताल पहुचाया


बाढ़ प्रभावित गांवों में मॉकड्रिल कर ग्रामीणों को आपदा के खतरे से निपटने के किया गया जागरुक 
अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। आपदा प्रबंधन व् प्रसासन की टीम ने गुरुवार को रुदौली तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में मॉकड्रिल कर ग्रामीणों को आपदा के समय किसी खतरे से निपटने की जानकारी दी।मॉकड्रिल में स्थानीय ग्रामीणों को भी शामिल किया गया था। 

पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियो की निगरानी में कराए जा रहे मॉकड्रिल में होमगार्ड विभाग के गोताखोरों द्वारा घाघरा नदी में डूब रहे तीन युवकों को शकुशल बचा कर पास ही मौजूद अस्पताल पहुचाया गया। गुरुवार दोपहर महंगू का पूरवा के कैथी घाट पर हजारो ग्रामीणों के साथ ही जिले के आला अधिकारियो की टीम मौजूद रही मौका था बाढ़ के समय आपदा से बचाव के लिए किये जाने वाले मार्क ड्रिल कार्यक्रम का।

होमगार्ड विभाग की टीम ने घाघरा में डूब रहे सुरेंद्र,रविंद्र,सुरेश को शकुशल बाहर निकाल कर स्वास्थ्य विभाग के कैम्प में पहुँचाया।नदी में डूब रही मवेशी को भी सकुशल नदी की धारा से निकाल कर उसके मालिक को सौपी गई। यह सब आपदा प्रबंधन के अंतर्गत किया गया जिसको लेकर ग्रामीण सुबह से ही कैथी घाट पर डटे रहे उत्तर प्रदेश में बाढ़ से निपटने के लिए शासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

बाढ़ से सब से ज़्यादा प्रभावित रहने वाले रूदौली के महंगू का पूरवा में ज़िले के अफसरों व् बाढ़ नियंत्रण से जुड़े अफसरों और स्थानीय प्रसासन के अधिकारियों के साथ बाढ़ तैयारियों की समीक्षा के अंतर्गत रूदौली के कैथी घाट पर बाढ़ के समय आने वाली आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया।
      
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने रेस्कू ऑपरेशन की समीक्षा के पश्चात् सभी विभागों के अधिकारियोे के साथ बैठक कर बाढ़ के समय विशेष सावधानी के साथ सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग कर प्रभावित लोगो को मदद पहुचाने के निर्देश दिए है।बाढ़ के समय किसी भी कीमत पर सरकारी संसाधनों की कमी न होने पाए पूर्व में ही व्यापक तैयारी व् गांवो में प्रकाश की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित कर ले।

 उन्होंने पशु चिकित्सा बिभाग,स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ के समय प्रभावित गांव के बच्चों व् जानवरो को होने वाली बीमारियो की जाँच कर त्वरित उपचार उपलब्ध कराए जिससे समय से लोगो को लाभ मिल सके।मार्क ड्रिल के मौके पर एसएसपी आशीष तिवारी,एसडीएम ज्योति सिंह,तहसीलदार शिव प्रसाद ,नायब तहसीलदार पैगाम हैदर,सीएचसी अधीक्षक डा पीके गुप्ता,चिकित्सक डा मदन बरनवाल, कोतवाल रूदौली विश्वनाथ यादव, सप्लाई इंस्पेक्टर विनोद यादव सहित प्रशानिक अमला मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे