अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो । पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में गुरुवार देर रात खेत की ओर शौच को गए युवक को गोली मार दी गई। हाथ में लगी गोली से घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से शुक्रवार को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जान लेवा हमला समेत पुरानी रंजिश की गंभीर धाराओं में आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने गिरफ्तारी करने मे असफल रही।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ