अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर रहे वैज्ञानिकों तथा कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए बताया गया कि हर खेत को पानी देने और बूंद बूंद पानी के उपयोग पर बल देने के लिए प्रधानमंत्री कृषि योजना की शुरुआत की गई है जिसमें स्थानीय स्तर पर पानी की उपलब्धता को देखते हुए सिंचाई योजना तैयार की जा रही है। सिंचाई की पुरानी व परंपरागत प्रणाली में जहां पूरे पानी का उपयोग नहीं हो पाता है |
वही फसलों को भी नुकसान होता है । देश की दो तिहाई से अधिक खेती आज भी बारिश पर अधारित है । सिंचाई की सुविधा ही कृषि उत्पादकता को बढ़ा जा सकता है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तीन विभागों कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही है।
यह बातें कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा में एक दिवसीय प्रशिक्षण में अधिकारियों द्वारा कृषकों को बताई गई। संबंधित विभागों के अधिकारी ने बताया कि जिले में जल्द ही नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। कार्यक्रम में डीसी मनरेगा, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी तथा तमाम कृषक उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ