अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जुलाई अभियान के तहत बेगम हाजी इस्माईल बालिका इण्टर कालेज, इटईरामपुर, गैण्डास बुजुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी बलरामपुर एम0पी0 सिंह द्वारा बालिकाओं को उनकी आत्मरक्षा सुरक्षा से संबन्धित टिप्स बताये गये। बेटियों को सशक्त करने हेतु जुलाई अभियान चलाया जा रहा हैं जिसमें बेटियों को आत्मरक्षा हेतु जागरूक व जानकारी प्रदान की जा रही है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी, बलरामपुर ने महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं जिसमें कन्या भ्रूण हत्या, सामाजिक कुरूतियां, यौन शोषण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी व महिला कल्याण विभाग के एक्सपर्ट द्वारा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारो के बारे में एवं गुड टच, बैड टच तथा उनसे संबन्धित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला/बालिका को कोई असामाजिक तत्व परेशान करें तो वह वूमेन पावर लाईन 1090, डायल 100, 1098, 181 आदि पर काॅल कर सहायता प्राप्त करें।
कार्यक्रम मंे शिक्षकों द्वारा एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा व विषम परिस्थितियों से कैसे निपटे आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रही । कार्यक्रम में रागिनी मिश्रा महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र, साहिला बेगम प्रधानाचार्य बेगम हाजी इस्माईल बालिका इण्टर कालेज, इटईरामपुर, गैण्डास बुजुर्ग, दीपिका तिवारी, राधिका मिश्रा जिला समन्वयक, महिला शक्ति केन्द्र, ममता द्विवेदी, नेहा श्रीवास्तव, महिला सामाख्या, 181 महिला हेल्पलाइन बलरामपुर सुमन यादव, राम अभिलाष, मो0 इसराइल व छात्र छात्राएं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ