सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। बस्ती जिले में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के निर्देशन में कांवरिया के दौरान लोग नशा ना करें इसके लिए बस्ती पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों बाजारों में स्टिकर लगाकर लोगों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है।
आज सीओ सिटी आलोक सिंह ने पुलिस चौकी के पास टेंपो चालकों को इस बारे में जागरूक किया गया व उनके वाहनों पर नशा मुक्ति अभियान के स्टीकर लगाए गए आलोक सिंह ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान तब तक संभव नहीं है जब तक कि उसमें आमजन का सहयोग नहीं मिलता। दरवाजा चौराहे पर यातायात प्रभारी कामेश्वर सिंह एवं पुरानी बस्ती थाना अध्यक्ष सर्वेश राय भी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ