Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। बुधवार को घर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से गांधी नगर निवासी अजय कुमार गुप्त (25) पुत्र विमलेंद्र गुप्त उर्फ टीनोपाल की मौत हो गई। 

मृतक के पिता ने बताया कि दुकान के लिये माल लाने के लिये दोनों लोग लखनऊ जा रहे थे। पिता नहाने के बाद तैयार होने लगे मृतक नहाने के बाद तार पर कपड़ा फैलाने लगा तार पर उतरे करंट से चिपक गया। 

लाइन के डिस्कनेक्ट करने के बाद परिजन लेकर अस्पताल गए जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आर्यनगर मोहल्ले  में एक पोल पर उतर रहे करंट के कारण खंभे से चिपक कर एक गोवंश की भी मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे