Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिलाएं एवं बालिकाएं आत्मरक्षा के सीखे गुर




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जुलाई अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गैण्डास बुजुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सत्येन्द्र द्वारा बालिकाओं को उनकी आत्मरक्षा व सुरक्षा से संबन्धित टिप्स बताये गये। बेटियों को सशक्त करने हेतु जुलाई अभियान चलाया जा रहा हैं जिसमें बेटियों को आत्मरक्षा हेतु जागरूक व जानकारी प्रदान की जा रही है। 

               जिला प्रोबेशन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं जिसमें कन्या भ्रूण हत्या, सामाजिक कुरूतियां, यौन शोषण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी व महिला कल्याण विभाग के एक्सपर्ट द्वारा उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारो के बारे में एवं गुड टच, बैड टच तथा उनसे संबन्धित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला तथा बालिका को कोई असामाजिक तत्व परेशान करें तो वह वूमेन पावर लाईन 1090, डायल 100, 1098, 181 आदि पर काॅल कर सहायता प्राप्त करें। 

 कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा व विषम परिस्थितियों से कैसे निपटे आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में  रागिनी मिश्रा महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र, बलरामपुर, वार्डेन ममता यादव कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गैण्डास बुजुर्ग, गैण्डास बुजुर्ग, श्रीमती दीपिका तिवारी, राधिका मिश्रा जिला समन्वयक, महिला शक्ति केन्द्र, ममता द्विवेदी, नेहा श्रीवास्तव, महिला सामाख्या, बलरामपुर, 181 महिला हेल्पलाइन बलरामपुर माधुरी तिवारी, महेन्द्र प्रसाद, सरोज, दीपा, लक्ष्मी व  छात्र/छात्राएं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे