सुनील उपाध्याय
बस्ती : नगर पालिका अध्यक्ष श्री मती रूपम मिश्रा ने कहा कि रौता पुलिस चैकी के कारण अक्सर चैराहे पर जाम लग जाता है जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसी समस्या के निराकरण हेतु पुलिस चैकी के नए भवन का षिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि चरणबद्व तरीकेे से पूरे शहर को जाम से निजात दिलाया जायेगा। जिससे नगर वासियों को जाम का सामना न करना पड़े।
रौतापार सभासद श्रीमती मंजू श्रीवास्तवा के अगुआई में सैकड़ों महिलाओं ने भूमि पूजन अवसर पर सहभाग किया श्री श्रीवास्तवा ने कहा कि काफी दिनों से स्थानीय लोगों की मांग थी कि इस पुलिस चैकी को यहाॅ से कही अन्य स्थापित किया जाए इसी माॅग को देखते हुए पुलिस चैकी के नए भवन का भूमि पूजन किया गया। हमारी प्राथमिकता है कि वार्ड में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो सभी को नगर पालिका द्वारा दी जाने वाली मूल-भूत सुविधाएॅ बिना भेद भाव के सभी को मिले।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एम0पी0चतुर्वेदी व रौता चैकी इन्चार्ज कन्हैया पाण्डेय जी ने कहा कि यहाॅ के सभासद के सार्थक प्रयास से पुलिस चैकी के नए भवन को मूर्त रूप दिया जा रहा है। जिससे यहाॅ की जाम की समस्या से तो निजात मिलेगा ही साथ ही स्थानीय लोग बैठकर अपनी समस्याये बता सकेंगे।
भूमिपूजन अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री पुष्कर मिश्र,नगर उपाध्यक्ष भाजपा श्री सुभाष श्रीवास्तव‘‘डब्लू’’, संतोष शुक्ला, रामू पाठक, सतीष सोनकर, गोपाल चैरसिया, संजय उपाध्याय, जगदीप श्रीवास्तव, मो0 इदरीष, श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव, श्री आषीष शुक्ला, श्रवण श्रीवास्तव,मदन श्रीवास्तव, रत्नेष श्रीवास्तव, दिनेष श्रीवास्तव, प्रकाष चैरसिया, नीरज शर्मा, बेगम शहनाज, कृष्णावती, के साथ ही पुलिस विभाग के कलामुद्दीन, अजीत गुप्ता, प्रमोद साहनी सहित तमाम वार्ड वासी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ