सुनील उपाध्याय
बस्ती :फार्मासिस्ट फाउण्डेशन की ओर से फार्मास्टिं ने सीएम को भेजे गये मांग पत्र में जहां दवाओं की उपलब्धता हो वहां फार्मासिस्टों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने, अवैध मेडिकल स्टोरों को बंद किये जाने, पीपीआर 2015 लागू किये जानें तथा विभिन्न वार्डों में फार्मासिस्टों की नियुक्ति किये जाने की मांग शामिल है।
जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार ने कहा कि फार्मासिस्टों का शोषण होता आ रहा है, फर्जी मेडिकल स्टोरों की भरमार है, ऐसे में फार्मासिस्टों के बगैर दवाइयां धड़ल्ले से बेंची जा रही है। मांगों पर शीघ्र विचार नही किया गया तो फार्मासिस्ट आरपार का संघर्ष छेड़़ने को मजबूर होंगे।
मंडल अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने कहा फार्मासिस्टों के हितों की अनदेखी और शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। ज्ञापन सौंपते समय विजय पाण्डेय, सुरेन्द्र चौधरी, पवन कुमार, वैभव श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार, सुजीत कुमार, विजय बहादुर, आशीष कुमार, विकास सिंह, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ