ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित महत्वाकांक्षी योजना किसान सम्मान निधि के तहत जिले में 96658 किसानों का डाटा किसानों द्वारा अभिलेख न उपलब्ध कराने के कारण अभी तक फीड नहीं कराया जा सका है।
जिलाधिकारी डॉक्टर नितिन बंसल ने जिले के किसानों से अपील की है कि जिन किसानों का पंजीकरण किसान सम्मान निधि के लिए नहीं हो सका है वे अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर अपनी खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक के प्रथम पेज की छाया प्रति जिस पर एकाउन्ट नम्बर और आईएफएससी कोड हो, घोषणा पत्र व मोबाइल नम्बर जमा करवा दें जिससे पंजीकरण की कार्यवाही कराई जा सके।
उन्होंने बताया कि 29 जुलाई तक अपने कागजात न जमा करने वाले किसानों को प्रथम किस्त का लाभ नहीं मिल सकेगा।
जिलाधिकारी डॉक्टर बंसल ने बताया कि तहसील करनैलगंज के 19380, गोण्डा में 24158, मनकापुर में 23347 तथा तरबगंज के 29773 किसानों का डाटा अभी फीड किया जाना है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ