Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हियुवा ने विष्णु ओझा के चित्र पर माल्यर्पण कर दी श्रद्धांजलि


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। हिंदू युवा वाहिनी बस्ती इकाई द्वारा हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक स्वर्गीय विष्णु ओझा की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष हिंदुस्थानी ने  विष्णु ओझा के चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि  दी।

 सभा के उपरांत प्रेस क्लब में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विचारकों ने अपने विचार रखे जिलाध्यक्ष हिंदुस्थानी ने कहा कि स्वर्गीय विष्णु दत्त ओझा अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहे। वह सम्पूर्ण जीवन हिन्दूत्व की सुरक्षा के लिए लड़ते रहे उनका सपना था सम्पूर्ण भारत रक सूत्र में रहे ।

 श्रद्धांजलि सभा के बाद स्वर्गीय विष्णु दत्त ओझा की स्मृति में सहभोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान जय प्रकाश सिंह, राम नरेश चौधरी, शशि भूषण सिंह, प्रकाश चौधरी, पप्पू जायसवाल, कन्हैयालाल, जितेंद्र यादव, दुर्गेश भारतवंशी, घनश्याम, अमित सिंह, बबलू निषाद, बृजेश चौधरी, धर्मेंद्र कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे