Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खाताधारको ने बैंक में जड़ा ताला, किया रोड जाम।


सुनील उपाध्याय 
बस्ती ।दुबौलिया कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में आये दिन कभी कनेक्टिविटी तो कभी बैक मे रूपया ना होने, तो कभी बैंक मे कर्मचारी ना होने के नाम पर लगातार खाताधारकों को परेशानी उठाना पड़ रहा है। जिस से खाताधारको द्वारा जमा की गई रकम वापस लेने में कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है ।
   
गुरुवार की सुबह दस बजे दुबौलिया क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र की  महिला समूह की सैकडों महिलाओं ने केवाईसी फार्म जमा करने आई थी,लेकिन बैंक कर्मचारियों ने नेटवर्क ना होने की बात कह कर केवाईसी फार्म जमा करने से मना कर दिया। 

 महिलाएं रोज की तरह अपना काम ना होते देख भड़क गई। साढे बारह बजे बैंक के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और नारेबाजी करने लगी जब कोई बैंक का कर्मचारी महिलाओ  से बात करने को तैयार नहीं हुआ तो नाराज सैकड़ो महिलाओ ने बैंक के सामने राम जानकी मार्ग को जाम कर दिया। लगातार हो रही बारिश के बीच महिलाएं रोड पर करीब आधे घंटे डटी रहीं। बैंक के सामने महिलाओ द्वारा रामजानकी मार्ग के जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर आधे घंटे बाद सड़क पर आवागमन बहाल कराया|

 महिलाओ द्वारा बैक के गेट पर जड़े गये  ताले को खुलवा, अंदर जाकर बैंक प्रबन्धक व महिलाओ तथा दुबौलिया पुलिस के एसआई सन्तोष श्रीवास्तव व नंदलाल सरोज ,का0 श्याम सुंदर ने एक दूसरे से बातचीत करा मामला शांत कराया।शाखा प्रबंधक से मिले आश्वासन के बाद महिलाएं अपने अपने घर गई।
   
शाखा प्रबंधक मान सिंह ने बताया बीएसएनएल के नेटवर्क मे आये दिन कनेक्टिविटी खराब होने के कारण परेशानी आ रही है। उच्च अधिकारीयो को आये दिन बैंक मे कनेक्टिविटी खराब होने होने की सूचना से अवगत करा दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे