Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी बने स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। विश्व की सबसे बड़ी    वर्दीधारी संस्था का आजीवन सदस्य बनकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ, स्काउट गाइड सामान्य और आपदा के समय समान भाव से आमजन के लिए सेवा कार्य करता है।यह बातें संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने स्काउट गाइड की आजीवन सदस्यता ग्रहण करने के बाद व्यक्त किया। 

डॉ.प्रभात कुमार अध्यक्ष लोक सेवा आयोग एवम प्रादेशिक मुख्यायुक्त उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स और गाइड्स प्रादेशिक मुख्यालय महानगर लखनऊ के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त गाइड एवम डॉ.प्रभात कुमार द्वारा नामित नोडल अधिकारी  कामिनी श्रीवास्तव को अपना आजीवन सदस्यता फॉर्म दिया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी के स्काउट गाइड संस्था के आजीवन सदस्य बनने पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ बृज भूषण मौर्य,डाइट प्राचार्य एमएस अंसारी,जिला मुख्यायुक्त नीलोफर उस्मानी, प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड कामिनी श्रीवास्तव,सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश कुमार सैनी,जिला स्काउट कमिश्नर आज्ञा राम चौधरी,जिला गाइड कमिश्नर नीलम सिंह,जिला सचिव डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह,जिला उप सचिव,जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह,कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट,जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह,जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड,जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय,जिला संगठन आयुक्त अमित कुमार शुक्ल,ट्रेनिंग काउंसलर अबू अनस मेकरानी,अजीत अग्रहरी,राजमन शर्मा, राम कुमार निषाद,सौरभ दुबे, ट्रेनिंग काउंसलर गाइड नेहा गुप्ता, शालिनी गुप्ता,संगीता, शीबा इद्रीसी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे