Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरकारी दवाओं के रखरखाव में लापरवाही का मामला


शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ | सरकारी दवाओं के रखरखाव में लापरवाही बरतने के आरोप में अजीत नगर नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात एएनएम अर्चना यादव की सीएमओ ने संविदा समाप्त कर दी। सुखपाल नगर पीएचसी में तैनात एएनएम रमा सरोज को  निलंबित कर दिया। बता दें कि बुधवार को कादीपुर के करीब सड़क किनारे बड़ी मात्रा में दवाएं फेंकी गई थीं। 

दवाओं को कब और किसने फेंका, इसकी जानकारी किसी को नही थी। दवाओं के रैपर पर स्वास्थ्य विभाग की मोहर लगी थी जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि दवाएं सरकारी हैं। यह खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को डीएम मार्कंडेय शाही ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ डॉ. अरविंद श्रीवास्तव को इसकी जांच करने व दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

जांच में पीएचसी सुखपाल नगर की एएनएम रमा सरोज व अजीत नगर स्वास्थ्य केन्द्र की संविदा एएनएम अर्चना यादव की लापरवाही उजागर हुई। ऐसे में सीएमओ ने अर्चना यादव की संविदा समाप्त कर दी जबकि रमा सरोज को निलंबित कर दिया। सीएमओ ने बताया कि जांच में उक्त दोनों एएनएम दवाओं के रखरखाव में लापरवाह मिलीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे