Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा बस्ती मंडल व जिला स्तर पर बड़ा फेरबदल


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा  बस्ती मंडल कार्यालय पर संगठन के विस्तार हेतु मीटिंग की गई । मंडल प्रभारी विनोद कुमार चौधरी द्वारा मंडल व जिला स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया । 

सुरेंद्र कुमार चौधरी को मंडल उपाध्यक्ष, विजय पाल सिंह को मंडल सचिव, फातिमा खातून एडवोकेट को मंडल महासचिव, अनूप मिश्रा को मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। और जिले स्तर पर संजय कुमार पांण्डेय एडवोकेट जिला प्रभारी का पद पूर्ववत रखा गया। 

इसके साथ मनीष कुमार सिंह एडवोकेट को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा राजीव गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया और रविंद्र कुमार एडवोकेट को जिला प्रभारी सिद्धार्थनगर नियुक्त किया गया अशोक कुमार सिंह जिला सचिव व बम्ब बहादुर सिंह को जिला महासचिव नियुक्त किया गया और अजय सिंह को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया और साथ ही अनिल दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट को जिला संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया तथा भ्रष्टाचार में लिप्त न होने की शपथ दिलाई गई। पर्यावरण के मुद्दों पर भी चर्चा की गई एवं विस्तृत पैमाने पर वृक्षारोपण़ का निर्णय लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे