Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सावन के दूसरे सोमवार को अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब



अमरजीत सिंह 
अयोध्या। सावन के दूसरे सोमवार को अयोध्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। रामनगरी के शिवमंदिरों में कावरिंयो व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। नयाघाट स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर में भोर से दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। अयोध्या कांवरियों से पटी दिखाई दी। बोल बम के नारों से पूरा परिवेश गुंजायमान रहा। 

सावन के दूसरे सोमवार को अगल बगल के कई जनपदों से कांवरियों का जत्था अयोध्या पहुंचा। सुबह सरयू स्नान के लिए भारी भीड़ दिखाई दी।
अयोध्या के शिवमंदिरों के साथ रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनकभवन में बड़ी संख्या में भक्त दिखाई दिये। दिन भर मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। सड़को से गुजरती कावंरियों को टोलियां शिव भक्ति में डूबी दिखाई दी। 

वहीं फैजाबाद शहर में भी सावन को दूसरे सोमवार को मंदिरों में विशेष पूजन का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में कावरियों की टोलियां शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरती नजर आयी। सुरक्षा के दृष्टि से प्रशासन ने अयोध्या में व्यापक इंतजाम किये थे। भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती नजर आयी। जिले के आला अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे