Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायक ने किया राजा दशरथ समाधि स्थल का निरीक्षण, कमियों को दूर करने के निर्देश


अमरजीत सिंह 

 अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पूरा क्षेत्र स्थित राजा दशरथ समाधि स्थल का निरीक्षण किया। समाधि स्थल का जीर्णाद्धार कार्यदायी संस्था फैक्सपेड द्वारा कराया जा रहा है। 

निरीक्षण के दौरान नीचे लगा पत्थर चिटका मिलने पर उसे बदलने के लिए कहा। दीवाल की ठीक तरह से मरम्मत करने के साथ नवनिर्मित हाल में खामियों को दूर करने निर्देश दिये। दशरथ समाधि स्थल की तरफ आने वाली सड़क के किनारे मौजूद गड्ढ़े को तत्काल भरने के लिए कहा। 

 विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या को विश्व पयर्टन मानचित्र पर लाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। यहां पौराणिक व धार्मिक स्थानों को बेहतर स्वरुप प्रदान किया जायेगा। अयोध्या की संस्कृति को विश्व पटल पर  लाने के लिए सरकार द्वारा लगातार दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। राजा दशरथ समाधि शीघ्र ही श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक का केन्द्र बनेगी। 

यहां निर्माण में किसी भी प्रकार की कमी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता वीरेन्द्र चौरसिया, सहायक अभियन्ता संजय सिंह, हरगोविन्द वर्मा के साथ भाजपा के अध्यक्ष हरभजन गौड़ विजयीराम, रामगोपाल मांझी, नंद कुमार, संतराम यादव, दीपक सिंह गब्बर आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे