Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ किये जाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत पं0 जगमोहन शुक्ल बालिका इण्टर कालेज आलापुर प्रतापगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा कैसे करनी है इस सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बालिकाओं को जागरूक किया गया एवं उन्हें गुड टच एवं बैड टच के बारे में भी जानकारी दी गयी।

 जागरूकता अभियान में महिलाओं के लिये संचालित समस्त योजना जैसे कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, 181 महिला हेल्पलाइन तथा पुलिस कर्मियों द्वारा डायल 100 वन स्टाप सेन्टर जिसमें पीड़ित महिलाओं को विधिक, चिकित्सीय तथा परामर्श जैसी सुविधाओं के बारे में बताया गया। विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाली बालिकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि समाज में बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति हर व्यक्ति का जागरूक होना आवश्यक है |

जब तक समाज पूर्ण रूप से बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति सजग नहीं रहेगा तब तक इस तरह की सामाजिक समस्यायें आती रहेंगी इन समस्याओं को दूर करने के लिये स्वयं बालिकाओं को शर्म एवं सामाजिक निन्दा त्याग कर आगे आना होगा। इसके लिये बालिकाओं को ताइक्वाण्डों जैसे प्रशिक्षण दिये जाने की आवश्यकता है।इस अवसर पर जिला समन्वयक वन्दना शुक्ला, 181 महिला हेल्पलाइन शीला कुमारी, चाइल्ड लाइन 1098 व पुलिस विभाग से महिला आरक्षी ने प्रतिभाग किया व बालिकाओं को सुरक्षा के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे