डॉ ओपी भारती
वजीरगंज( गोंडा)। विधान परिषद सदस्य रणविजय सिंह को दैवीय आपदा राहत प्रबंधन जांच समिति के सभापति पद पर नियुक्ति के बाद प्रथम आगमन पर कस्बे में विभिन्न जगहों पर जोर दार स्वागत किया गया। समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
स्वागत से अभिभूत रणविजय सिंह ने कहा कि विधान परिषद द्वारा मिले दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करुंगा। उन्होंने बताया कि दैवीय आपदा के तहत आंधी-तूफान, आकाशीय विद्युत, अतिवृष्टि , सर्प दंश, नाव दुर्घटना, गैस रिसाव दुर्घटना, बोरवेल, अग्निकांड व बाढ आदि से होने वाली धन व जन हानि पर तत्काल अहेतुक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि 1 जून से 29 जुलाई तक इस तरह की 399 मौतें हुई हैं।पता किया जाएगा कि इन में से कितनों को राहत राशि दी जा चुकी है।
जबकि कितनी प्रक्रिया में है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिले इसके लिए पूरे प्रदेश का दौरा कर सहायता राशि मिलना सुनिश्चित करेंगे। एमएलसी का स्वागत डुमरियाडीह, अचलपुर, बालेश्वरगंज व वजीरगंज में कई जगहों पर किया गया। काफिले में उनके साथ एमएलसी महफूज खां , पंकज सिंह, रणजीत सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि विनोद मिश्र, रामफेर तिवारी , जगदम्बा सिंह, पंकज दूबे, अरुण शुक्ल,कुंवर बहादुर सिंह सहित तमाम समर्थक मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ