वासुदेव यादव
अयोध्या। ग्राम पंचायत मांझा बरहटा के उपचुनाव में धरमु पुरवा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राम चन्द्र यादव की पत्नी गीता देवी की जीत हुई। उसने अपने प्रतिद्वंद्वी चमेली देवी को 67 वोटों से शिकस्त दी। यहां पर कुल मतो की संख्या 1600 रही। जिनमें से गत 6 जुलाई को 1101 मतदान हुवा था। यहां पर कुल तीन महिला ओबीसी प्रत्याशी चुनावी मैदान में थी। जिनमें से रामचंद्र की पत्नी गीता देवी को कुल 505 और पवन की माता चमेली देवी को 438 तथा राम भजन की माता राम सवारी देवी को 105 मत मिले।
जबकि अनवैलिड वोटों की संख्या 53 रही। गीता देवी ने 505 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी चमेली देवी को 67 वोटों से यह उपचुनाव चुनाव हराया।
ज्ञात हो कि मांझा बरहटा की पूर्व प्रधान रही रेनू यादव के दस्तावेज जांच में उनकी आयु कम पाए जाने पर यहां पर पुनः चुनाव करवाया गया है।
राम चन्द्र यादव की पत्नी गीता देवी ने जनता के प्रति आभार ज्ञापित किया है साथ ही कहा कि अब पूरे गांव का समग्र विकास ही मेरा लक्ष्य है। जबकि उनके पति व प्रतिनिधि राम चन्द्र यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत मांझा बरहटा की जनता ने हमको अपना आशीर्वाद देकर भारी मतों से जिताया है। हम सबके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मेरा सपना है कि पूरे गांव को पूरा ब्लॉक में आदर्श ग्राम बनाऊ। सबका साथ सबका विकास मेरा लक्ष्य है। हम सबको साथ लेकर चलेंगे। सरकारी योजनाओं का समय से सभी पात्रो ज़रूरत मन्दो गरीबो को लाभ दिलाऊंगा और सतत आम जनता के विकास को ततपर रहूंगा।
इस दौरान प्रधान गीता देवी व उनके प्रतिनिधि रामचन्द्र यादव को उनके घर पर बधाई देने वाले शुभचिंतको मित्रों जनता आदि का तांता लगा रहा। सभी ने अपने नए प्रधान गीता देवी को जीत की बधाई दी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ