Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण



आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। प्रदेश की योगी सरकार गौवंश के रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिसके लिए ग्रामपंचायतों से लेकर नगर निगमों तक मे गौशालाओं का निर्माण कार्य चल रहा है। बेहद ही तेजी से प्रशासन भी गौशाला के बाबत कार्य को पूर्ण कराने में तत्पर है। जिससे हिन्दू धर्म में पूजनीय गौवंश की रक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। जिसमे शासन और प्रशासन भी पूरीतरह से सक्रिय है।
 इसी कड़ी में आज मेंहदावल  विकास खंड क्षेत्र में स्थित ग्रामपंचायत बसडीला के गौशाला का निरीक्षण जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा किया गया। जिसमें उन बेसहारा गायों के उचित चारे पानी से लेकर रहने बैठने का निरीक्षण किया गया। यहाँ पर गायों के रख रखाव के कार्य से जिलाधिकारी संतुष्ट नजर आए और प्रधान व ब्लॉक प्रशासन के कार्य उपयुक्त रहे। यहां पर थोड़ी बहुत कमी पर उपस्थित जिम्मेदारों  को दूर करने का निर्देश दिया। गौवंश के बाबत अपने मातहत और जनप्रतिनिधियों को बताया कि सरकार के प्राथमिकता में बेसहारा पशुओं को आश्रय और खाने पीने की व्यवस्था करना है। इस तरह से तमाम दिशा निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। इस निरीक्षण के अवसर पर खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, ग्राम सचिव शैलेंद्र यादव, गिरजेश यादव, गुलाब चंद एवं प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे