Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हाई टेंशन विद्युत करंट की चपेट में आने से 50 से अधिक बच्चे घायल


अखिलेश्वर तिवारी / आलोक गुप्ता
लाइनमैन निलंबित जेई के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश
बलरामपुर उतरौला।। जनपद बलरामपुर के कोतवाली उतरौला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नया नगर में उस समय कोहराम मच गया जब 50 से अधिक बच्चे हाईटेंशन विद्युत करंट के चपेट में आ गए । आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से सभी बच्चों को उतरौला स्वास्थ्य केंद्र तथा एक निजी चिकित्सालय में इलाज के भेजा गया जहां पर आब सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है । पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ।

                  
आमतौर पर विद्युत विभाग की लापरवाही आए दिन सामने आती रहती है   परंतु इतनी बड़ी लापरवाही जो तमाम मासूम बच्चों की जान पर बनाए कतई छम्य नहीं मानी जा सकती । शिक्षा क्षेत्र उतरौला के नया नगर प्राथमिक विद्यालय के छत के ऊपर हाईटेंशन तार काफी दिनों से टच कर रहा था । जानकारी के बावजूद भी विद्युत विभाग अनजान बना रहा जिसका खामियाजा आज मासूम बच्चों को भुगतना पड़ा ।

                       
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह जब विद्यालय खुला तो सब कुछ सामान्य था । मध्यान्ह तक सब कुछ सामान्य था । मध्यान भोजन करने के बाद बच्चे ज्यों ही खेलने के लिए विद्यालय परिसर में इधर-उधर दौड़े एक के बाद एक बच्चे विद्युत करंट की चपेट में आते चले गए ।
50 से अधिक बच्चे करंट की चपेट में आकर गिर गए । घटना के बाद पूरे विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल मच गया । सभी बच्चों को एंबुलेंस की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां पर कुछ बच्चों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया था 2 दर्जन से अधिक बच्चे अभी भी इलाज करा रहे हैं । 

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और शिक्षा विभाग विद्युत विभाग तथा प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया । जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया विद्युत तार प्राथमिक विद्यालय नया नगर के छत से टच कर रहा था । कई दिनों से बरसात होने के कारण करंट का प्रभाव बिल्डिंग पर भी आ गया और जो बच्चे उस ओर गये उन सबको विद्युत करंट का झटका लगा । 22 बच्चों को उतरौला के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया तथा 27 = 28 बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में इलाज के लिए ले जाया गया ।

 हालांकि अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं अधिकांश बच्चों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है । उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के संविदा कर्मी की सेवा समाप्त कर दी गई है तथा लाइनमैन इब्ने हुसैन को निलंबित कर दिया गया है । इसके अलावा सहायक अभियंता प्रियदर्शी तिवारी के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए । उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियंता विद्युत रमेश चंद्र तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिहर प्रसाद को निर्देश दिया गया है कि जिले में संचालित हो रहे सभी विद्यालयों का निरीक्षण करके सुनिश्चित करें कि किसी भी विद्यालय के ऊपर से कोई विद्युत तार तो नहीं गुजर रहा है, यदि गुजर रहा है तो उसे तत्काल वहां से हटवाने की व्यवस्था कराएं ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे