Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शहरी सुविधा से दो महीने में जुड़ेंगे 22 गांव


शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ | सब कुछ ठीक रहा तो दो महीने के अंदर शहर के आसपास के 22 गांव को शहरी सुविधाएं मिलने लगेंगी। यह दावा नगर पालिका सीमा विस्तार के सम्बंध में शनिवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका की आबादी एक लाख 20 हजार 49 हो जाएगी। 

ऐसे में अब केन्द्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ भी नगर पालिका को मिलने लगेगा। इससे पहले एक लाख से कम आबादी होने के कारण नगर पालिका को केन्द्र सरकार की योजनाओं से वंचित होना पड़ता था।अधिशासी अधिकारी मुदित सिंह ने आश्वासन दिया कि आने वाले कुछ दिनों में नगर पालिका को बड़े शहरों की तर्ज पर सजाने-संवारने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए खाका तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि शहर के सिविल लाइन इलाके को प्राथमिकता के आधार पर सजाने की योजना है ऐसे में कुछ दिन इंतजार करने के बाद सिविल लाइन इलाका बदला हुआ नजर आएगा।

 ईओ मुदित ने बताया कि शहर में रहने वाले भोर से ही मार्निंग वाक शुरू कर देते हैं ऐसे में अध्यक्ष के निर्देश पर रात में भी शहर की सफाई कराने की योजना तैयार हो चुकी है। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। रात में सफाई के लिए पूरे शहर को चार भाग में बांटा गया है। प्रत्येक भाग में एक-एक सुपरवाइजर भी तैनात किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे