शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | जिले के लक्ष्मणपुर ब्लाक स्थित गजाधर इंटर मीडिएट कालेज में विद्यालय के संस्थापक पंडित मुनीश्वर दत्त उपद्ध्याय का जन्म दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय सभी टीचरो केद्वारा पंडित मुनीश्वर दत्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ ।उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम मे बच्चो की बेहतरीन प्रस्तुति पर उन्हें पुरस्कृत किया गया ।
मुख्यअतिथि प्रिंसिपल सुधाकर उपद्ध्याय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे जो अलख पंडित जी जगाई थी वह अदिवतीय था अब दूसरे पंडित जी नही पैदा होंगें । संचालन संतोष दुबे ने किया ।कार्यक्रम में उमाकांत मिश्र ,मनबोध तिवारी ,उमेश तिवारी ,राम किशुन दुबे आदि मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ