शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जनपद में पुलिस कप्तान के निर्देशन में चलाए गए अभियान में कुंडा कोतवाली के इंस्पेक्टर डीपी सिंह हमराही सिपाहियों के साथ अपराधी मनोज मिश्र पुत्र दूधनाथ निवासी मुंदीपुर को दबोच लिया और उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ |
वहीं नवाबगंज थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक अमरनाथ सिंह ने अभियान के तहत सुरेश पटेल पुत्र माताफेर निवासी कुमाहरन का पुरवा को दबोच लिया है जिसके पास से एक तमंचा और एक 12 बोर का1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ इसी क्रम में कोतवाली नगर के कुसमी रेलवे क्रॉसिंग से महिला की चेन छीनकर भाग रहे पवन यादव पुत्र भगवत प्रसाद निवासी फुलवरिया नगर कोतवाली व पंकज गौतम पुत्र राधेश्याम निवासी अफीम कोठी कोतवाली नगर को दबोच लिया स्थानीय पुलिस की जामा तलाशी में उनके पास से छीनी गई पर्स और चेन बरामद हुई वहीं पृथ्वी गंज में भी उक्त दोनों शातिर अपराधियों ने महिला के साथछिनैती किया था पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ