Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया में जमीनी विवाद को लेकर चटकी लाठियां ,फूंका छप्पर


सुनील कुमार गौड़
मसकनवा गोण्डा- छपिया थाना क्षेत्र के देवगांव में घर के सामने की जमीन पर जबरन कब्जा करने आये एक दर्जन से अधिक लोगों नेे विपक्षी को  जमकर लाठी डंडों से मार पीट कर घयाल कर दिया।विरोध करने पर छप्पर और कंडौरा को आग आग के हवाले कर दिया।

जिसमें एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। गांव में बाहरी लोगों के शामिल होने पर ग्रामीणों ने बचाव किया। तब विपक्षी की जान बच पायी। सूचना मिलने पर सौ नम्बर की टीम ने मौके पर पहुचकर ग्रमीणों के मदत से आग पर काबू पाया।ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मारपीट में प्रयुक्ति लगभग आधा दर्जन मोटरसाइकिलो को भी मौके से बरामद किया है। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर दी है। 

घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। रविवार को देवगांव में घर के सामने की जमीन को जबरदस्ती कब्जा करने में जम कर तांडव हुआ।पीड़िता सुरजा देवी ने दिये तहरीर में कहा है कि राम लाल और दशरथ का भूमि विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में लंम्बित था। रविवार को दशरथ की ओर से एक दर्जन से अधिक लोगों को बुला कार जबरदस्ती दीवार उठा कर कब्जा किया जा रहा था। विरोध करने पर सभी लोगों ने मिलकर मारा पीटा। 

जिससें सूरजा देवी और बृजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।गांव में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से नाराज ग्रमीणों ने बाहरी लोगों को और उनकी मोटरसाइकिल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता सुरजा देवी की तहरीर पर मारपीट और बलबा का मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों को पाबंद किया है।एक पक्ष के राम जतन राजेश दूसरे पक्ष के आशीष, रोहित, फूलचंद, लालचंद जवाहिर, राम सवांरे, ललऊ, राजू वर्मा, राम सुख, शक्ति मान को गिरफ्तार किया गया है।घटना में प्रयुक्त चार मोटरसाइकिल को सीज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे