Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला थाना द्वारा 02 दम्पत्तियों मे कराया गया सुलह समझौता


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के. निर्देशन में चलाये जा रहे ‘साथ-साथ’ कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोड़ने की पहल) के क्रम में रविवार को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना संतकबीरनगर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह व नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में कुल 04 मामलें आये, जिनमे से 02 मामलों में सुलह समझौता, 01 मे मोहलतनामा व 01 मामलें में न्यायालय से चाराजोई करने को बताया गया। श्रीमती हबीबा खातून पत्नी वसीम अहमद निवासी ग्राम छितही थाना महुली व द्वितीय पक्ष वसीम अहमद पुत्र तुफैल अहमद निवासी ग्राम छितही थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर। दोनो पक्षों में सुलह समझौता कराया गया। श्रीमती समीना खातून पुत्री शब्बीर अहमद निवासी ग्राम शेरपुर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद व द्वितीय पक्ष रियाजुद्दीन पुत्र शमशुद्दीन निवासी ग्राम सालेहपुर थाना दुधारा  जनपद संतकबीरनगर। दोनो पक्षों में सुलह समझौता कराया गया। श्रीमती किरन पुत्री बाबूराम निवासी पड़ोराखुर्द थाना मेंहदावल व द्वितीय पक्ष दुर्गेश कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी कुसौना खुर्द पो0 गुलरिहा थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर। दोनो पक्षो मे मोहलतनामा दिया गया। श्रीमती रमावती पत्नी संजय निवासी बेलौली थाना खलीलाबाद व द्वितीय पक्ष संजय पुत्र सुग्रीव गुप्ता निवासी बेलौली थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर। दोनो पक्षों को माननीय न्यायालय से चाराजोई हेतु बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे