आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी मेहदावल गया दत्त मिश्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल आरके गौतम के नेतृत्व में मेहदावल पुलिस के द्वारा जुआ खेलते हुए 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। राजेंद्र प्रसाद पुत्र राम सुंदर, कसेरा निवासी झीनापुर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर, जुगानू पासी पुत्र छेदी निवासी कम्हरिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर, सुरेश साहनी पुत्र बैजनाथ निवासी सानी केवटलिया थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर, गुड्डू पासवान पुत्र स्वर्गीय लोकनाथ निवासी अव्वल केवटलिया गंगासागर पुरवा थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर, धर्मेंद्र साहनी पुत्र नंदू साहनी निवासी अव्वल केवटलिया गंगासागर पुरवा मेहदावल संतकबीरनगर, रामजीत उर्फ गब्बर साहनी पुत्र ओरी भगत निवासी अव्वल केवटलिया मेहदावल संतकबीरनगर, मुनिराज साहनी पुत्र रामलाल निवासी अव्वल केवटलिया मेहदावल संत कबीर नगर, हनुमान ठठेरा पुत्र राम लखन निवासी ठाकुरद्वारा मेहदावल सं कबीरनगर, परमात्मा साहनी पुत्र श्यामलाल निवासी रूईहट्टा मेहदावल संतकबीरनगर, सिराजुद्दीन कुजड़ा पुत्र मोहम्मद हारिस निवासी बहबोलिया मेहदावल संतकबीरनगर, कल्लू तूरहा पुत्र छेदी तोरहा निवासी रूईहट्टा मेहदावल संतकबीरनगर, रमेश ठठेरा पुत्र सत्यनारायण ठठेरा निवासी ठाकुरद्वारा मेहदावल संतकबीरनगर,शिव साहनी पुत्र खेदू साहनी निवासी भीतरी टोला सानी केवटलिया मेहदावल संतकबीरनगर को मेहदावल पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला अव्वल पोटलिया में शिव कुमार पुत्र गब्बू के घर के सामने से मेहदावल पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक आरके गौतम ने बताया कि जुआ खेलाने वाले व्यक्तियों के पास से सट्टा लगाने वाला पत्ता ( खुर्चनी) माल फड़ 5500 रुपए जामा तलाशी ₹1170 रुपए और, 4 मोबाइल फोन मिला और एक काला बैग भी मिला जिसमें खोल कर देखा गया तो दो पीला कागज का पत्ता मिला जिस पर 12 खाने बने थे इस पर अलग-अलग खानों में छतरी, फुटबॉल, सूरज, दीपक ,गाय, बाल्टी, पतंग, लट्टू, गुलाब, फूल, तितली, कबूतर, खरगोश के चित्र बने हुए थे एवं नीचे कुल 240 खाने बने हुए थे तथा प्रत्येक खाने में नीले व गुलाबी रंग की पर्चियां लगी थी और पढ़ पर बरामद उपरोक्त पीले कागज की तरह एक अन्य कागज बरामद हुआ जिस पर कुछ पर्चियां खाली हैं, और 62 पर्चियां लगी है जब पकड़े गए व्यक्तियों को उक्त पीले कागज के संबंध में पूछा गया तो इन सभी व्यक्तियों ने बताया कि इस कागज पर लगी पर्चियों को उखाड़कर पर्चियों के अंदर निकलने वाले पर्ची पर बने निशान का ऊपर कागज पर बने निशान से मेल करा कर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलाते और खेलते हैं। इन सभी जुआरियों पर मेहदावल पुलिस द्वारा धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाले पुलिस मे प्रभारी निरीक्षक मेहदावल आरके गौतम, एसआई लल्लन यादव, धीरेंद्र कुमार यादव हेड कांस्टेबल राम बहादुर यादव, कांस्टेबल शैलेंद्र यादव, संजीव यादव रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ