Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मार्ग दुर्घटना में घायल आरक्षी को गम्भीर हालत में पुलिस ने सीएचसी कराया भर्ती


अमरजीत सिंह 
 अयोध्या । राष्ट्रीय राज मार्ग पर सुबह मार्ग दुर्घटना मे बाइक सवार घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईलाज के लिए सीएचसी भेजवाया।हल्का प्रभारी गुलाम रसूल ने बताया कि रविवार सुबह  को मार्ग दुर्घटना सूचना मिली मौके पर पहुंचे तो एक बाइक व कार की टक्कर हुई थी जिसमें बाइक सवार घायल हो गया था। बाइक सवार की पहचान आरक्षी चालक मानसिंह के रुप मे हुई। 

जो रिजर्व पुलिस लाइन अयोध्या में तैनात है जो बाइक संख्या यूपी 42   AG 0535 से  रिजर्व पुलिस लाइन अयोध्या से लखनऊ जा रहे थे कि जैसे ही रौजागांव हाईवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि मारुति कार संख्या यूपी 78 डीएम 2049 ने टक्कर मार दी। जिससे आरक्षी चालक मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मारुति कार चालक मौके से फरार हो गया। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली से इलाज कराकर उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल फैजाबाद भेजा गया है।उपनिरीक्षक गुलाम रसूल व हमराही कांस्टेबल दिलीप कुमार यादव मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल व मारुति कार को पुलिस कब्जे में लेकर क्रेन से खिंचवा कर चौकी भेलसर लाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे