अमरजीत सिंह
अयोध्या। एनबीआरआई के आउटरीच प्रोग्राम ऑफिसर व विज्ञान भारती अवध प्रांत के सचिव डा मृदुल शुक्ला को अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने भोजपुरी गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया है। रामनगरी स्थित साकेत महाविद्यालय से पढ़े लिखे और छात्र संघ मुख्यमंत्री रहे श्री शुक्ल वर्तमान में लखनऊ में वैज्ञानिक पद पर तैनात हैं। यह अवार्ड डॉ शुक्ला को देश की राजधानी लखनऊ में आयोजित भोजपुरी महोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की ओर से देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान के प्रचार संचार तथा आऊट रिच कार्यक्रम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से आयोजित महोत्सव में प्रदेश सरकार के मंत्रियों आशुतोष टंडन, बृजेश पाठक,अनुपमा जायसवाल, पूर्व लीगल एडवाइज र जज चद्र भूषण पांडेय,भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नाथ राय,महासचिव मनोज सिंह, संजय सिंह उपस्थित थेत। कई शोधो पर राष्ट्रीय पुरस्कार हाशिल केर चुके डॉ मृदुल शुक्ल अपने अनूठे प्रयास मे लगे हुए है गॉवं गॉवं जाकर साइंस को सरल हिंदी भाषा मे समझाते है ग्रामीणों को शिक्षित बनाते है।
विलेज अडॉप्टेशन मे मत्वपूर्ण कार्य किया और ग्रामीण महिलाओ को विभिन्न विज्ञान परक कार्यक्रम से आर्थिक मजबूती प्रदान की।इनकी लिखित पुस्तक पेड़ पौधों द्वारा गंगा नदी प्रदूषण का प्रबंधन काफी लोकप्रिय है। डॉ शुक्ल को यूपी प्रगति रत्न पुरस्कार, स्वर्गीय बाल गोविन्द वर्मा स्मृति वैज्ञानिक पुरस्कार, उत्तर प्रदेश संस्कृति पुरस्कार ,साइंटिस्ट ऑफ़ दी ईयर अवार्ड, प्रदेश सरकार का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, डीयसटी भारत सरकार का विज्ञान समरसता पुरस्कार, लैब टू लैंड अवार्ड, श्रेष्ठ गुरुजन अवार्ड, विज्ञान शिरोमणि अवार्ड,एनबीआरआई से बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड हासिल हो चुका है।
विज्ञान भारती एसोसिएशन ऑफ़ एनजीओ इंडिया विभा वाणी के प्रदेश चीफ कोऑर्डिनेटर डॉक्टर शुक्ला छुट्टी के दिन और शनिवार और रविवार को विज्ञान जाग्रति संस्थान गोखपुर,विज्ञान जागरूकता समिति, दुर्गा कला केंद्र लखनऊ, अखिल भारतीय विज्ञान दल और विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाले एनजीओ के माध्यम से गांव छेत्र में शिविर लगाते हैं और लोगों को विज्ञान के प्रति जागरूक करते हैं। संस्थान के माध्यम से विज्ञान के प्रतिभाशाली छात्रों को फेलोशिप भी दिलाते है ।आपके जागरूकता संबंधी कार्य को सीएसआईआर की पत्रिका विज्ञान प्रगति प्रकाशित कर चुकी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ