Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अध्यापक की गला रेत हत्या,गाँव किनारे गन्ने के पास मिला शव


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। जनपद मे हत्या की बारदार थमने का नाम नही ले रही है जहा पुलिस मित्र एक हत्याकांड का खुलासा करती है तब तक जनपद के किसी न किसी थाने मे हत्या की खबर आ जाती है । इसी कडी मे रविवार को पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरेकाजी गाँव के पास खेत में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। 
       
 रविवार को लखनऊ गोरखपुर हाइवे से पूरे काजी मजरे बाबू पुर गाँव के लिए गयी लिक रोड़ से गाव के बाहर गन्ने के खेत के किनारे एक अधेड़ की लाश मिलने से गाँव मे हडकंप मच गया।खबर आग की तरह फैल गयी । सूचना के बाद मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव कब्ज़े मे लेकर छानबीन शुरू की और शिनाख्त करने मे जुट गयी।लाश कुछ दूर पर मोबाइल पर्स व आधार बरामद होने से पुलिस शव की शिनाख्त करने मे सफल हो गयी और परिजनों को सूचना देने की बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया।प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो अधेड़ की गला रेत कर हत्या करने की बात बतायी जा रही हैं।
         
मौके पर पहुचे चौकी प्रभारी दीपेन्द्र सिंह ने सूचना थानाध्यक्ष व सीओ को दी जिसके बाद थानाध्यक्ष संतोष कुमार सीओ धर्मेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे और स्कावर ड़ाग बुला कर जांच पड़ताल की। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृश्यता गला रेतकर हत्या की आशंका । मृतक के पास एक मोबाईल, एटीएम व डायरी बरामद हुई डायरी में लिखे नम्बर पर सम्पर्क करने से मृतक की पहचान इन्द्रदेव कुमार पुत्र भुवनेश्वर पासवान (48) निवासी चैन का पट्टी थाना सुपौल जनपद सुपौल बिहार के रुप मे हुई जो पेशे से अध्यापक है मृतक के लड़के राहुल कुमार ने बताया कि ये 28 जुलाई को शाम को घर से गायब हुए थे एक अगस्त को फोन पर बात की थी उस दौरान मृतक खुद को रांची मे होने की बात कही थी।पुलिस के अनुसार मृतक के लड़के राहुल के अलावा प्रफुल्ल व लडकी अनामिका व पत्नी घर मे है।
       
अधेड़ की हत्या को लेकर लोगों मे चर्चाओ का बाजार गर्म है।लोगों का कहना है कि रोड़ से लगभग एक किलोमीटर अंदर ले जाकर हत्या करना आशनाई की तरफ संकेत करता है मामले को लेकर सीओ रुदौली धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि मृतक की पहचान हो गयी परिजनों को सूचना देकर लाश को पीएम के लिए भेज दिया है और जांच की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे